आवाज़ अनुमान: कैसे रहेंगे आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे

आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर 3 हजार 291 करोड़ रुपये हो सकता है।

अपडेटेड Apr 28, 2016 पर 5:44 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे कल आने वाले है। सीएनबीसी-आवाज़ के पोल के मुताबिक चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर 3 हजार 291 करोड़ रुपये हो सकता है जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2 हजार 921 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही  में बैंक की ब्याज आय में भी 11 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।

    सालाना आधार पर ब्याज आय 5 हजार 79 करोड़ से बढ़कर 5 हजार 642 करोड़ हो सकती है। बैंक की एसेट क्वालिटी में दबाव की आशंका जताई जा रही है। अनुमान है कि बैंक के ज्यादातर एनपीए पावर सेगमेंट में होंगे जबकि बेहतर इंश्योरेंस कारोबार से मुनाफे में बढ़त संभव है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।