आज अंबुजा सीमेंट के नतीजे आने वाले हैं जिस पर बाजार की नजरें लगी हुई हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक साल 2016 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 41.6 फीसदी बढ़कर 220 करोड़ रुपये हो सकता है। साल 2015 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 155.4 करोड़ रुपये रहा था।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक साल 2016 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 0.5 फीसदी घटकर 2100 करोड़ रुपये हो सकती है। साल 2015 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 2110.9 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 310.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 375 करोड़ रुपये और ओपीएम 14.7 फीसदी से बढ़कर 17.9 फीसदी रहने का अनुमान है।