Get App

आवाज़ अनुमान: कैसे रहेंगे अंबुजा सीमेंट के नतीजे

साल 2016 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 41.6 फीसदी बढ़कर 220 करोड़ रुपये हो सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2016 पर 10:24 AM
आवाज़ अनुमान: कैसे रहेंगे अंबुजा सीमेंट के नतीजे

आज अंबुजा सीमेंट के नतीजे आने वाले हैं जिस पर बाजार की नजरें लगी हुई हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक साल 2016 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 41.6 फीसदी बढ़कर 220 करोड़ रुपये हो सकता है। साल 2015 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 155.4 करोड़ रुपये रहा था।

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक साल 2016 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 0.5 फीसदी घटकर 2100 करोड़ रुपये हो सकती है। साल 2015 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 2110.9 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 310.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 375 करोड़ रुपये और ओपीएम 14.7 फीसदी से बढ़कर 17.9 फीसदी रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें