आवाज़ अनुमानः कैसे रहेंगे टाटा पावर के नतीजे

टाटा पावर के मुनाफे में अच्छी बढ़त मुमकिन है, लेकिन आय में गिरावट देखने को मिल सकती है।

अपडेटेड Nov 29, 2016 पर 10:53 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज टाटा पावर के नतीजे आने वाले हैं। दूसरी तिमाही में टाटा पावर के मुनाफे में अच्छी बढ़त मुमकिन है, लेकिन आय में गिरावट देखने को मिल सकती है। मार्जिन भी घट सकता है।

    सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 39 फीसदी बढ़कर 344 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 248 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 19 फीसदी घटकर 7729 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 9541 करोड़ रुपये रही थी।

    वहीं साल दर सला आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 2461 करोड़ रुपये से घटकर 1862 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा मार्जिन 25.8 फीसदी से घटकर 24 फीसदी रहने का अनुमान है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।