Get App

एक्सिस बैंक: एफडीआई के मोर्चे पर राहत संभव

सीसीईए से कंपनी की एफडीआई लिमिट 62 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी करने की मंजूरी मिल सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2016 पर 3:53 PM
एक्सिस बैंक: एफडीआई के मोर्चे पर राहत संभव

एक्सिस बैंक को एफडीआई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिल सकती है। कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स यानि सीसीईए से कंपनी  की एफडीआई लिमिट 62 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी करने की मंजूरी मिल सकती है।

इससे पहले एफआईपीबी ने कंपनी को 12900 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी थी लेकिन 5 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रस्तावों के लिए सीसीईए की मंजूरी मिलना जरुरी होता है। जानकारों का मानना है कि मंजूरी मिलने पर बैंक में एफपीआई का हिस्सा बढे़गा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें