Get App

एक्सिस बैंक ने 0.10% घटाईं ब्याज दरें

देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2016 पर 8:05 PM
एक्सिस बैंक ने 0.10% घटाईं ब्याज दरें

देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है। बैंक ने अपना बेस रेट 0.10 फीसदी यानी दस बेसिस प्वाइंट घटा दिया है। बेस रेट वो दर होती है जिसके आधार पर बैंक अपने फिक्स्ड या फ्लोटिंग लोन की दरें तय करते हैं। इस कटौती के बाद बैंक का बेस रेट घटकर 9.35 फीसदी हो गया है। एक्सिस बैंक के बेस रेट में ये कटौती 27 जुलाई बुधवार से लागू होगी।

हालांकि इस कटौती के बावजूद एक्सिस बैंक की ब्याज दरें कम से कम चार बैंकों के मुकाबले ज्यादा हैं। सबसे कम बेस रेट है एचडीएफसी बैंक का जो 9.10 फीसदी है। इसके बाद है एसबीआई जिसका बेस रेट 9.15 फीसदी है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक का बेस रेट है 9.20 फीसदी और आईडीबीआई बैंक का बेस रेट है 9.30 फीसदी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें