एक्सिस बैंकः मुनाफा 83.1% घटा, एनपीए भी बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 83.1 फीसदी घटकर 319 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 25, 2016 पर 5:28 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 83.1 फीसदी घटकर 319 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1915.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 11.1 फीसदी बढ़कर 4514 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 4062 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.54 फीसदी से बढ़कर 4.17 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 1.08 फीसदी से बढ़कर 2.02 फीसदी रहा है।

    रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 9553 करोड़ रुपये से बढ़कर 16378 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 4010 करोड़ रुपये से बढ़कर 7761 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.79 फीसदी से घटकर 3.64 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक के नए एनपीए 3638 करोड़ रुपये से 8772 करोड़ रुपये के रहे हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।