बजाज ऑटो के मुनाफे में 29.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 29.2 फीसदी बढ़कर 803 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 25, 2016 पर 1:40 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 29.2 फीसदी बढ़कर 803 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 621.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 14.2 फीसदी बढ़कर 5411.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 4739 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 838 करोड़ रुपये से बढ़कर 1151.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा मार्जिन 17.7 फीसदी से बढ़कर 21.3 फीसदी रहा है।

    वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में बजाज ऑटो की बिक्री 11.5 फीसदी बढ़कर 8.72 लाख यूनिट रही है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में बजाज ऑटो की बिक्री 7.82 लाख यूनिट रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।