अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो की कुल बिक्री मामूली बढ़ी है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में बजाज ऑटो की बिक्री सिर्फ 1 फीसदी ही बढ़ी है। इस साल अक्टूबर में बजाज ऑटो ने कुल 3.56 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में बजाज ऑटो ने कुल 3.52 लाख गाड़ियां बेची थी।
बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में गिरावट दर्ज की गई है। सालाना आधार पर अक्टूबर में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.27 लाख यूनिट से 8 फीसदी घटकर 1.17 लाख यूनिट रहा है। हालांकि सालाना आधार पर अक्टूबर में घरेलू बाजार में बजाज ऑटो की बिक्री 2.25 लाख यूनिट से 6 फीसदी बढ़कर 2.38 लाख यूनिट रही है।
सालाना आधार पर अक्टूबर में बजाज ऑटो के बाइक की बिक्री 3.08 लाख यूनिट से 0.3 फीसदी घटकर 3.07 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर में बजाज ऑटो के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 44089 यूनिट से 9 फीसदी बढ़कर 48276 यूनिट रही है।