सितंबर में बजाज ऑटो की बिक्री 2% घटी

इस साल सितंबर में बजाज ऑटो ने कुल 3.76 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर में कुल 3.84 लाख गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Oct 03, 2016 पर 11:05 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सितंबर महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में मामूली गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर सितंबर में बजाज ऑटो की बिक्री 2 फीसदी घट गई है। इस साल सितंबर में बजाज ऑटो ने कुल 3.76 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर में बजाज ऑटो ने कुल 3.84 लाख गाड़ियां बेची थी।

    बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट को जोरदार झटका लगा है। सालाना आधार पर सितंबर में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.74 लाख यूनिट से 30 फीसदी घटकर 1.21 लाख यूनिट रहा है। हालांकि घरेलू बाजार में बजाज ऑटो की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सालाना आधार पर सितंबर में बजाज ऑटो की घरेलू बाजार में बिक्री 2.1 लाख यूनिट से 21 फीसदी बढ़कर 2.55 लाख यूनिट रही है।

    सालाना आधार पर सितंबर में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर वाहनों की बिक्री 54172 यूनिट से 17 फीसदी घटकर 44789 यूनिट रही है। सालाना आधार पर सितंबर में बजाज ऑटो के मोटरसाइकिलों की बिक्री 3.3 लाख यूनिट से 1 फीसदी बढ़कर 3.31 लाख यूनिट रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।