बजाज कॉर्प के मुनाफे में 24% की बढ़ोतरी

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज कॉर्प का मुनाफा 47 करोड़ रुपये से बढ़कर 58.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 14, 2016 पर 1:05 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बजाज कॉर्प का मुनाफा 24 फीसदी बढ़कर 58.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बजाज कॉर्प का मुनाफा 47 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बजाज कॉर्प की आय 3.5 फीसदी बढ़कर 196.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बजाज कॉर्प की आय 190.1 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बजाज कॉर्प का एबिटडा 64.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 67.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज कॉर्प का एबिटडा मार्जिन 34 फीसदी से बढ़कर 34.1 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज कॉर्प की अन्य आय 7.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 14.9 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बजाज कॉर्प को 6.6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बजाज कॉर्प को 11.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।