बजाज फाइनेंस के मुनाफे में 46% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 46 फीसदी बढ़कर 407.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 27, 2016 पर 2:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 46 फीसदी बढ़कर 407.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 279.4 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का लोन, नुकसान और प्रोविजन 137 करोड़ रुपये से बढ़कर 169 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का एसेट अंडर मैनेजमेंट 38 फीसदी बढ़ा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में बजाज फाइनेंस का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 73 फीसदी रहा है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का ग्रॉस एनपीए 1.47 फीसदी से बढ़कर 1.58 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस का  नेट एनपीए 0.41 फीसदी से बढ़कर 0.43 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।