Get App

बजाज फिनसर्व का मुनाफा 15.1% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बजाज फिनसर्व का मुनाफा 15.1 फीसदी बढ़कर 537.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2016 पर 4:27 PM
बजाज फिनसर्व का मुनाफा 15.1% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बजाज फिनसर्व का मुनाफा 15.1 फीसदी बढ़कर 537.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज फिनसर्व का मुनाफा 467 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बजाज फिनसर्व की आय 31.7 फीसदी बढ़कर 2912 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज फिनसर्व की आय 2212 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बजाज फिनसर्व की ब्याज लागत 664.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 852.5 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बजाज फिनसर्व का टैक्स खर्च 248 करोड़ रुपये से घटकर 327 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें