Bajaj Group: बजाज ग्रुप अब हेल्थकेयर बिजनेस में करेगा एंट्री! देश के इन शहरों में खोल सकता है हॉस्पिटल्स

करीब 98 साल पुराना बजाज ग्रुप (Bajaj Group) अब हेल्थकेयर सेक्टर में एंट्री करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बजाज ग्रुप की योजना एक हॉस्पिटल चेन खोलने की है, जिसकी शुरुआत पहले मेट्रो शहरों से होगी। फरवरी 2022 में ग्रुप के सरंक्षक राहुल बजाज की मृत्यु के बाद यह इस कारोबारी घराने का पहला बड़ा डायवर्सिफिकेशन होगा

अपडेटेड Aug 05, 2024 पर 10:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बजाज ग्रुप के नए वेंचर की कमान नीरव बजाज संभाल सकते हैं

करीब 98 साल पुराना बजाज ग्रुप (Bajaj Group) अब हेल्थकेयर सेक्टर में एंट्री करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बजाज ग्रुप की योजना एक हॉस्पिटल चेन खोलने की है, जिसकी शुरुआत पहले मेट्रो शहरों से होगी। फरवरी 2022 में ग्रुप के सरंक्षक राहुल बजाज की मृत्यु के बाद यह इस कारोबारी घराने का पहला बड़ा डायवर्सिफिकेशन होगा। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यह योजना शुरुआती चरणों में है और हेल्थकेयर बिजनेस में उतरने के लिए ग्रुप एक नई कंपनी बना सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रुप की स्टील कंपनी, मुकंद में कॉरपोरेट स्ट्रैटजी के प्रमुख नीरव बजाज इस प्रोजेक्ट को देख रहे हैं और काफी संभावना है कि नए बिजनेस की कमान वहीं संभालेंगे।

बता दें कि नीरव, नीरज बजाज के बेटे हैं, जो मुकुंद के चेयरमैन और एमडी होने के अलावा बजाज ऑटो के भी चेयरमैन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनवेस्टमेंट योजनाओं पर अभी फैसला होना बाकी है। ग्रुप की ओर से चरणों में निवेश किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए बिजनेस के लिए मुंबई के लोअर परेल में एक ऑफिस खोला गया है।

मनीकंट्रोल इस रिपोर्ट को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई नहीं कर सका।


इससे पहले दिसंबर 2023 में बजाज ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 लाख करोड़ रुपये का पार कर गया था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाला देश का पांचवां कारोबारी घराना है। बजाज ग्रुप की स्थापना साल 1926 में जमनालाल बजाज ने की थी। इसका बिजनेस ऑटोमोबाइल, घरेलू अप्लायंसेज, लाइटिंग, आयरन एंड स्टील, इंश्योरेंस, ट्रैवल और फाइनेंस सेक्टर में फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें- Gautam Adani Succession Plan: गौतम अदाणी का रिटायरमेंट प्लान, 70 की उम्र में लेंगे छुट्टी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।