Get App

बजाज ऑटोः बिक्री मामूली घटी, एक्सपोर्ट 20% घटा

इस साल जुलाई में कुल 3.29 लाख गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में 3.30 लाख गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2016 पर 10:36 AM
बजाज ऑटोः बिक्री मामूली घटी, एक्सपोर्ट 20% घटा

जुलाई महीने में बजाज ऑटो की कुल बिक्री मामूली घटी है। साल दर साल आधार पर जुलाई में बजाज ऑटो की बिक्री 0.1 फीसदी घट गई है। इस साल जुलाई में बजाज ऑटो ने कुल 3.29 लाख गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 3.30 लाख गाड़ियां बेची थी।

बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर जुलाई में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.65 लाख यूनिट से 20 फीसदी घटकर 1.31 लाख यूनिट रहा है। हालांकि सालाना आधार पर जुलाई में बजाज ऑटो की घरेलू बाजार में बिक्री 1.65 लाख यूनिट से 20 फीसदी बढ़कर 1.98 लाख यूनिट रही है।

सालाना आधार पर जुलाई में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.82 लाख यूनिट से 1 फीसदी बढ़कर 2.85 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई में बजाज ऑटो के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 47798 यूनिट से 7 फीसदी घटकर 44306 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें