बालाजी टेलीफिल्म के शेयर में आज खासी तेजी देखी गई। दरअसल कंपनी के बोर्ड ने बालाजी मोशन पिक्चर्स के फिल्म प्रोडक्शन कारोबार को डीमर्ज होने की मंजूरी दे दी है। साथ ही बोर्ड ने बोल्ट मीडिया को कंपनी में विलय की भी मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में अच्छी बढ़त देखी गई। कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर में करीब 14 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
