बलरामपुर चीनी को ₹106 करोड़ का मुनाफा

जुलाई-सितंबर तिमाही में बलरामपुर चीनी का एबिटडा 1.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 172.7 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Nov 15, 2016 पर 3:56 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बलरामपुर चीनी को 106 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बलरामपुर चीनी को 13.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बलरामपुर चीनी की आय 78.3 फीसदी बढ़कर 937.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बलरामपुर चीनी की आय 525.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बलरामपुर चीनी का एबिटडा 1.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 172.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बलरामपुर चीनी का एबिटडा मार्जिन 0.3 फीसदी से बढ़कर 18.4 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।