एनडीटीवी इंडिया पर बैन का फैसला टला

समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए एक दिन के बैन को केंद्र सरकार ने फिलहाल टाल दिया है।

अपडेटेड Nov 08, 2016 पर 11:42 AM

समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए एक दिन के बैन को केंद्र सरकार ने फिलहाल टाल दिया है। सूचना-प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक एनडीटीवी ग्रुप के एक्जीक्यूटिव को- चेयरमैन, प्रनॉय रॉय ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू से मिलकर फैसले पर फिलहाल रोक लगाने और पुनर्विचार करने को कहा। वैसे एनडीटीवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है। सोशल मीडिया, एडिटर्स गिल्ड और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने बैन के फैसले की जमकर निंदा की थी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एक कमिटी ने एनडीटीवी इंडिया को पठानकोट हमलों के दौरान संवेदनशील जानकारी का प्रसारण करने का दोषी पाया था और दंड के तौर पर चैनल को एक दिन के लिए बैन करने का फरमान सुनाया था। इस पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कहा है कि सरकार के इस कदम को एक चैनल पर नहीं बल्की समूचे मीडिया जगत की आजादी पर हमले के तौर पर देखा जाना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।