आईटी ट्रेनिंग कंपनी एनआईआईटी ने बंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी पर्सेप्ट्रॉन लर्निंग शॉल्यूसन का अधिग्रहण कर लिया है। एनआईआईटी ने अपने टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म को और मजबूत करने के लिए ये अधिग्रहण किया है। कंपनी ने पर्सेप्ट्रॉन के को-फाउंडर और सीईओ सतीश सुकुमार को एनआईआईटी की सहोगी कंपनी स्टैकरूट में सीटीओ नियुक्त किया है। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी के शेयर में अच्छी तेजी देखी गई और कारोबारी सत्र के दौरान आज यह 5 फीसदी तक उछला।
