बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 120 करोड़ रु का घाटा

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का ग्रॉस एनपीए 7.97 फीसदी से बढ़कर 9.4 फीसदी रहा है।

अपडेटेड May 12, 2016 पर 3:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 120 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 112.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का ग्रॉस एनपीए 7.97 फीसदी से बढ़कर 9.4 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नेट एनपीए 5.52 फीसदी से बढ़कर 6.35 फीसदी रहा है।

    रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का ग्रॉस एनपीए 8302 करोड़ रुपये से बढ़कर 10386 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रुपये में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नेट एनपीए 5596 करोड़ रुपये से बढ़कर 6832 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।