कर्ज की मार, जल्द बिकेगा उत्तम गाल्वा

प्रोमोटर्स की पूरी हिस्सेदारी बेचने की खबर के बाद आज उत्तम गाल्वा में जोरदार तेजी दिखी।

अपडेटेड Jun 30, 2016 पर 3:21 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    प्रोमोटर्स की पूरी हिस्सेदारी बेचने की खबर के बाद आज उत्तम गाल्वा में जोरदार तेजी दिखी। कर्ज के बोझ से जूझ रही है कंपनी को बैंकों ने एसडीआर के जरिए नया निवेशक लाने को कहा है। कंपनी को खरीदने की रेस में लिबर्टी हाउस और जेसडब्ल्यू सबसे आगे हैं।

    बता दें कि उत्तम गाल्वा पर 4 हजार 6 सौ करोड़ रुपये का कर्ज है। कंपनी में प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी 60 फीसदी से ज्यादा है जिसमें से 29 फीसदी हिस्सा आर्सेलर मित्तल का हैं। हिस्सेदारी बेचने की समीक्षा के लिए बैंक जुलाई में प्रोमोटर्स के साथ बैठक करेंगे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।