बाटाः मुनाफा 36.7% घटा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बाटा का मुनाफा 36.7 फीसदी घटकर 34.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 25, 2016 पर 2:43 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बाटा का मुनाफा 36.7 फीसदी घटकर 34.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बाटा का मुनाफा 54.4 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बाटा को 31.8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बाटा की आय 1.6 फीसदी बढ़कर 583.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बाटा की आय 574.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बाटा का एबिटडा 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 53.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बाटा का एबिटडा मार्जिन 8.4 फीसदी से बढ़कर 9.2 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।