बर्जर पेंट्सः मुनाफा 54.5% बढ़ा, आय 10.6% बढ़ी

पहली तिमाही में बर्जर पेंट्स का मुनाफा 77.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 120 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 03, 2016 पर 12:14 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बर्जर पेंट्स का मुनाफा 54.5 फीसदी बढ़कर 120 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बर्जर पेंट्स का मुनाफा 77.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बर्जर पेंट्स की आय 10.6 फीसदी बढ़कर 1246 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बर्जर पेंट्स की आय 1126.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बर्जर पेंट्स का एबिटडा 145.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 195.1 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बर्जर पेंट्स का एबिटडा मार्जिन 12.9 फीसदी से बढ़कर 15.7 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।