बीजीआर एनर्जी को आज 2300 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को आंध्र प्रदेश पावर जनरेशन कॉरपोरेशन से ये ऑर्डर मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट को 36 महीने की अंदर पूरा करना है। इस खबर के बाद बीजीआर एनर्जी के शेयर में तेजी दिखी। दिन के कारोबार में बीजीआर एनर्जी का शेयर 134 रुपये तक चढ़ था जबकि कारोबार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ 118 रुपये के आसपास हुई थी।
