Get App

भारत फोर्जः मुनाफा 19% घटा, आय 17.6% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 19 फीसदी घटकर 164.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2016 पर 1:50 PM
भारत फोर्जः मुनाफा 19% घटा, आय 17.6% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 19 फीसदी घटकर 164.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 203.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में भारत फोर्ज की आय 17.6 फीसदी घटकर 1008 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारत फोर्ज की आय 1223.9 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में भारत फोर्ज का एबिटडा 360 करोड़ रुपये से घटकर 298 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में भारत फोर्ज का एबिटडा मार्जिन 29.4 फीसदी से बढ़कर 29.6 फीसदी रहा है।

भारत फोर्ज के मुताबिक जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले अप्रैल-जून तिमाही में मांग कमजोर रहने की आशंका है। इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कारोबार में भी सुस्ती बरकरार रहेगी। हालांकि वित्त वर्ष 2017 में भी मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें