वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 26.3 फीसदी घटकर 127 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 172.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 26.3 फीसदी घटकर 127 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज का मुनाफा 172.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज की आय 20.1 फीसदी घटकर 936 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारत फोर्ज की आय 1171 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत फोर्ज का एबिटडा 320.4 करोड़ रुपये से घटकर 247.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत फोर्ज का एबिटडा मार्जिन 27.4 फीसदी से घटकर 26.5 फीसदी रहा है।
भारत फोर्ज ने ज्वाइंट वेंचर एल्स्टॉम भारत फोर्ज पावर की 49 फीसदी हिस्सेदारी जीई पैसिफिक को बेचने की मंजूरी दी है। भारत फोर्ज 3.5 करोड़ डॉलर में जीई पैसिफिक को ज्वाइंट वेंचर की 49 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।