उत्तरी अमेरिका मे भारत फोर्ज के ऑर्डर में 2 साल बाद फिर सुधार के संकेत मिले हैं। सालाना आधार पर नवंबर महीने में कंपनी के हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए ऑर्डर 18 फीसदी बढ़कर 19,300 यूनिट रहा है। महीने दर महीने आधार पर हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए ऑर्डर 41 फीसदी बढ़ा। नवंबर में कंपनी के हैवी ड्यूटी ट्रक का ऑर्डर दिसंबर 2015 के बाद सबसे ज्यादा है।
