Get App

भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 5.3% बढ़ा, आय बढ़ी

पहली तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 5.3 फीसदी बढ़कर 756.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2016 पर 8:31 PM
भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 5.3% बढ़ा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 5.3 फीसदी बढ़कर 756.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 718.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती इंफ्राटेल की आय 2.5 फीसदी बढ़कर 1453 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी में भारती इंफ्राटेल की आय 1418 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती इंफ्राटेल का एबिटडा 669.6 करोड़ रुपये से घटकर 661 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती इंफ्राटेल का एबिटडा मार्जिन 47.2 फीसदी से घटकर 45.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें