Get App

भारती इंफ्राटेलः मुनाफा 2.3% बढ़ा, आय 3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 2.3 फीसदी बढ़कर 773.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2016 पर 5:48 PM
भारती इंफ्राटेलः मुनाफा 2.3% बढ़ा, आय 3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 2.3 फीसदी बढ़कर 773.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 756.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल की आय 2.5 फीसदी बढ़कर 3291.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती इंफ्राटेल की आय 3210.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल का एबिटडा 1408.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1453.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल का एबिटडा मार्जिन 43.9 फीसदी से बढ़कर 44.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें