बीएचईएलः मुनाफा 59.5% घटा, आय 21.5% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 59.5 फीसदी घटकर 359.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 27, 2016 पर 4:09 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 59.5 फीसदी घटकर 359.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 888.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बीएचईएल की आय 21.5 फीसदी घटकर 10005 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष चौथी तिमाही में बीएचईएल की आय 12745 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा 1682 करोड़ रुपये से घटकर 364 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा मार्जिन 13.2 फीसदी से घटकर 3.64 फीसदी रहा है।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बीएचईएल का टैक्स खर्च 435 करोड़ रुपये से घटकर 173 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बीएचईएल की अन्य आय 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 414 करोड़ रुपये रही है।

    सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बीएचईएल के पावर कारोबार की आय 10240 करोड़ रुपये से घटकर 8101 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बीएचईएल के पावर कारोबार का एबिट 1312 करोड़ रुपये से घटकर 950 करोड़ रुपये रहा है। 31 मार्च 2016 तक बीएचईएल के पास 1.1 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डरबुक बकाया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।