Get App

बीएचईएल को ₹109 करोड़ का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल को 109 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2016 पर 2:25 PM
बीएचईएल को ₹109 करोड़ का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल को 109 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल को 180.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 12.2 फीसदी बढ़कर 6664 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 5941 करोड़ रुपये रही थी।

जुलाई-सितंबर तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा 155 करोड़ रुपये रहा है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बीएचईएल को 437.9 करोड़ रुपये का एबिटडा घाटा हुआ था।

जुलाई-सितंबर तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा मार्जिन 2.3 फीसदी रहा है। बीएचईएल के मुताबिक  30 सितंबर 2016 तक कंपनी के पास 1.03 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर  बकाया हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें