बीएचईएल को 1102 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 14 फीसदी घटकर 5325.6 करोड़ रुपये रही है।

अपडेटेड Feb 11, 2016 पर 5:27 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल को 1102 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल को 212.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 14 फीसदी घटकर 5325.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 6198 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा घाटा 1639 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा मुनाफा 294 करोड़ रुपये रहा था।

    बीएचईएल के मुताबिक पावर सेक्टर में रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। वित्त वर्ष 2016 में अब तक 6350 मेगावॉट के प्रोजेक्ट को पूरा किया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में 6037 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। वित्त वर्ष 2016 में अब तक 28076 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल हुए हैं।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में पावर कारोबार में 5124 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडस्ट्री बिजनेस में 916 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कुल ऑर्डर बुक 1.09 लाख करोड़ रुपये की हो गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।