बीएचईएलः वित्त वर्ष 2016 में 877 करोड़ रु का घाटा

बीएचईएल के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 में पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा ऑर्डर हासिल हुए हैं।

अपडेटेड Apr 07, 2016 पर 2:57 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 में बीएचईएल को 877 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 में बीएचईएल को 1419 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2016 में बीएचईएल की आय 13.7 फीसदी घटकर 26700 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 में बीएचईएल की आय 30947 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 में बीएचईएल का ऑर्डर इनफ्लो बढ़कर 43727 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 में बीएचईएल का ऑर्डर इनफ्लो 30814 करोड़ रुपये रहा था। बीएचईएल के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 में पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा ऑर्डर हासिल हुए हैं। वित्त वर्ष 2016 में कंपनी ने 1 साल के भीतर अब तक के सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट शुरू किए हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।