टाटा संस में मचे घमासान के बीच एक बड़ी खबर आई है। टाटा संस में कुछ बड़े पदों पर फेरबदल हो रहे हैं। एस पद्मनाभन को कंपनी का एचआर हेड बनाया जा रहा है। अब तक पद्मनाभन टाटा बिजनेस एक्सिलेंस ग्रुप को संभाल रहे थे। डॉक्टर मुकंद राजन एथिक्स एंड सस्टेनेबिलिटी के अलावा अब अमेरिका, सिंगापुर, दुबई और चीन में टाटा के विदेशी कारोबार को भी संभालेंगे। हरीश भट्ट अब मार्केटिंग के अलावा कंपनी का स्ट्रैटेजी एंड बिजनेस डेवेलपमेंट का विभाग भी संभालेंगे। डॉक्टर निर्मल्य कुमार, डॉक्टर एन एस राजन और मधु कनन ने टाटा ग्रुप से अलग होने का फैसला किया है।
