Get App

घमासान के बीच टाटा संस में बड़े फेरबदल

टाटा संस में मचे घमासान के बीच एक बड़ी खबर आई है। टाटा संस में कुछ बड़े पदों पर फेरबदल हो रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2016 पर 4:18 PM
घमासान के बीच टाटा संस में बड़े फेरबदल

टाटा संस में मचे घमासान के बीच एक बड़ी खबर आई है। टाटा संस में कुछ बड़े पदों पर फेरबदल हो रहे हैं। एस पद्मनाभन को कंपनी का एचआर हेड बनाया जा रहा है। अब तक पद्मनाभन टाटा बिजनेस एक्सिलेंस ग्रुप को संभाल रहे थे। डॉक्टर मुकंद राजन एथिक्स एंड सस्टेनेबिलिटी के अलावा अब अमेरिका, सिंगापुर, दुबई और चीन में टाटा के विदेशी कारोबार को भी संभालेंगे। हरीश भट्ट अब मार्केटिंग के अलावा कंपनी का स्ट्रैटेजी एंड बिजनेस डेवेलपमेंट का विभाग भी संभालेंगे। डॉक्टर निर्मल्य कुमार, डॉक्टर एन एस राजन और मधु कनन ने टाटा ग्रुप से अलग होने का फैसला किया है।

टाटा बुरी खबरों की वजह से लगातार सुर्खियों में है। आज टाटा से एक और बुरी तस्वीर सामने आई। टाटा संस के दफ्तर बॉम्बे हाऊस के सुरक्षाकर्मियों ने कुछ पत्रकारों से मारपीट की। ये पूरा वाकया कैमरे में भी कैद हुआ है। दरअसल टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन रतन टाटा बॉम्बे हाऊस आए थे और फोटो पत्रकार ये तस्वीर लेना चाह रहे थे। यही बात सुरक्षाकर्मियों को पसंद नहीं आई और वो मारपीट पर उतारू हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने कैमरा भी छीनने की कोशिश की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें