मुश्किल में ओला-उबर की बाइक टैक्सी

बंगलुरू में ओला-उबर की बाइक-टैक्सी हिट होने से पहले ही पंक्चर होने लगी है।

अपडेटेड Mar 07, 2016 पर 10:44 AM

बंगलुरू में ओला-उबर की बाइक-टैक्सी हिट होने से पहले ही पंक्चर होने लगी है। दोनों कंपनियों के पास लाइसेंस नहीं होने का हवाला देकर बाइक-टैक्सी को जब्त किया जा रहा है। बंगलुरु की ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने इसे गैरकानूनी बताया है। इसके साथ ही ओला-उबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी है।

बता दें कि ओला ने बाइक टैक्सी और उबर ने उबर मोटो नाम से कुछ दिन पहले ही ये सर्विस शुरू की थी। बंगलुरू में ट्रैफिक के झंझट से छुटकारा पाने के लिए इसे बेहतर उपाय बताया गया था। ओला ने इसके लिए न्यूनतम किराया 30 रुपये रखा था। वहीं उबर ने इसके लिए बेस प्राइस 15 रुपये रखा था। एप के जरिए आप इन सेवाओं को हासिल कर सकते थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।