ब्लैकबेरी ने अपने लेटेस्ट ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स डीटीईके 60 और डीटीईके 50 भारत में लॉन्च कर दिए हैं। डीटीईके 60 कंपनी द्वारा बनाया गया आखिरी स्मार्टफोन है। इन स्मार्टफोन्स को हाल ही में अमेरिका में लॉन्च किया गया था। दोनों स्मार्टफोन्स में खास सिक्योरिटी फीचर दिया गया है। इनमें डीटीईके बाय ब्लैकबेरी नाम का ऐप है, जो ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को मॉनिटर करके बताता रहता है कि कब आपका डेटा और प्राइवेसी खतरे में हो सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में कस्टमाइजेबल ब्लैकबेरी कन्वीनियेंस-की भी है, जिसे वॉइस कॉल के दौरान म्यूट की के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्लैकबेरी डीटीईके 50 की कीमत 21990 रुपये है, जबकि ब्लैकबेरी डीटीईके 60 की कीमत 46990 रुपये है।