Get App

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी लॉन्च, कीमत ₹43.30 लाख

फेस्टीव सीजन को ध्यान में रखते हुए बीएमडब्ल्यू इंडिया ने नई 3 सीरीज ग्रैन टुरिज्मो को लॉन्च कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2016 पर 4:19 PM
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी लॉन्च, कीमत ₹43.30 लाख

फेस्टीव सीजन को ध्यान में रखते हुए बीएमडब्ल्यू इंडिया ने नई 3 सीरीज ग्रैन टुरिज्मो को लॉन्च कर दिया है। नई ग्रैन टूरिज्मो की कीमत 43.30 लाख रुपये से 47.50 लाख रुपये के बीच है। नई 3 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और डायनमिक है। कंपनी अब इसमें पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दे रही है। ग्रैन टूरिज्मो के पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में 2 लीटर का इंजन है। डीजल वेरिएंट में 190 बीएचपी पावर मिलता है जबकि पेट्रोल वेरिएंट 252 बीएचपी पावर जेनरेट करता है। और दोनों ही वेरिएंट में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियर लगे हैं। ग्रैन टुरिज्मो के स्पोर्ट और लग्जरी, दो मॉडल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें