Get App

बॉश: मुनाफा मामूली बढ़ा, आय 9.5% बढ़ी

पहली तिमाही में बॉश का मुनाफा 0.8 फीसदी बढ़कर 378.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2016 पर 12:11 PM
बॉश: मुनाफा मामूली बढ़ा, आय 9.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बॉश का मुनाफा 0.8 फीसदी बढ़कर 378.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बॉश का मुनाफा 375.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बॉश की आय 9.5 फीसदी बढ़कर 2519.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बॉश की आय 2301 करोड़ रुपये रही थी। साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बॉश की अन्य आय 141 करोड़ रुपये से बढ़कर 179 करोड़ रुपये हो गई है।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बॉश का एबिटडा 482.7 करोड़ रुपये से घटकर 451.1 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बॉश का एबिटडा मार्जिन 21 फीसदी से घटकर 17.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें