Get App

बीपीसीएल करेगी ₹40000 करोड़ का निवेश

विस्तार योजना के तहत कंपनी अपनी रिफाइनिंग क्षमता 62 फीसदी बढ़ाकर 11.8 लाख बैरल प्रति दिन करेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2016 पर 4:04 PM
बीपीसीएल करेगी ₹40000 करोड़ का निवेश

बीपीसीएल क्षमता विस्तार पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। विस्तार योजना के तहत कंपनी अपनी रिफाइनिंग क्षमता 62 फीसदी बढ़ाकर 11.8 लाख बैरल प्रति दिन करेगी। इसके लिए बीना, कोच्चि, मुंबई, नुमलीगढ़ रिफाइनरीज की क्षमता बढ़ाई जाएगी। रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाकर कंपनी नेपाल, बांग्लादेश, म्यानमार को ऑयल प्रोडक्ट सप्लाई करेगी। क्षमता विस्तार के जरिए कंपनी की अगले 10 साल में 7-8 फीसदी ग्रोथ हासिल करना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें