Get App

ब्रिटानियाः मुनाफा 13.2% बढ़ा, आय 9.1% बढ़ी

पहली तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 193.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 219.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2016 पर 1:18 PM
ब्रिटानियाः मुनाफा 13.2% बढ़ा, आय 9.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 13.2 फीसदी बढ़कर 219.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 193.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ब्रिटानिया की आय 9.1 फीसदी बढ़कर 2196.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ब्रिटानिया की आय 2014 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ब्रिटानिया का एबिटडा 288.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 316.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ब्रिटानिया का एबिटडा मार्जिन 14.3 फीसदी से बढ़कर 14.4 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें