शुगर बिजनेस में रहेगी मजबूती: उगर शुगर

नीरज शिरगांवकर के मुताबिक अगले 1-2 साल तक देश में शुगर बिजनेस मुनाफे में बना रहेगा।

अपडेटेड Jun 14, 2016 पर 2:37 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    चीनी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इस साल चीनी का दाम 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। ग्लोबल मार्केट में भी चीनी 3 साल की ऊंचाई पर है। ग्लोबल मार्केट में तेजी से चीनी एक्सपोर्ट 45 फीसदी बढ़ा है। इस साल करीब 16 लाख टन चीनी एक्सपोर्ट हुई है। स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बाद से चीनी का दाम 3 फीसदी बढ़ा है। दाम बढ़ने और बढ़े एक्सपोर्ट से मिलों को फायदा हुआ है। चीनी में तेजी से गन्ना किसानों के बकाए में बी कमी आई है। इसबीच एथनॉल की बिक्री में दोगुना बढ़त का अनुमान है।

    चीनी सेक्टर पर बात करते हुए उगर शुगर के एमडी नीरज शिरगांवकर ने कहा कि पिछले कुछ सालों से चीनी इंडस्ट्री ग्लोबल और घरेलू दोनों स्तरों पर परेशानियों से गुजर रही थी। लेकिन अब शुगर सेक्टर के फंडामेंटल्स में सुधार देखने को मिल रहा है। फंडामेंटल्स में मजबूती आने की वजह से कुछ अच्छे शुगर शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।

    नीरज शिरगांवकर ने कहा कि भारत में इस साल गन्ने का उत्पादन कम हुआ है जिससे 2016-17 मे देश में चीनी की कीमतों में मजबूती कायम रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि घरेलू बाजार में ग्लोबल बाजार की तुलना में चीनी कम महंगी है। कंपनी के पास 12 लाख टन की इन्वेंट्री है। नीरज शिरगांवकर के मुताबिक अगले 1-2 साल तक देश में शुगर बिजनेस मुनाफे में बना रहेगा। इसके साथ ही सरकार की नई नीतियों के लागू होने से आगे शुगर इंडस्ट्री को फायदा होगा।

    वीडियो देखें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।