रियल्टी कंपनी शोभा के शेयर में आज शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी ने करीब 17.59 लाख शेयर का बायबैक किया है जिससे शेयर में खरीदारी दिखी। मई में ही कंपनी के बोर्ड ने 75 करोड़ रुपये में करीब 22.75 लाख शेयर के बायबैक को मंजूरी दी थी। बायबैक के बाद प्रमोटर का हिस्सा कंपनी में 60.58 से 60.24 हो गया है।