कैडिला ने चिकनगुनिया की दवा के लिए जायडस और जापान की कंपनी ताकेदा के साथ करार किया है। करार के तहत बीमारी के वैक्सीन के डेवलपमेंट से कमर्शियलाइजेशन तक शामिल है। करार के बाद आज कंपनी के शेयर में खासी तेजी दिखी। उधर कैडिला के मोरैया प्लांट के सुधार का काम सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। कैडिला के मोरैया प्लांट की दोबारा जांच के लिए यूएस एफडीए को अक्टूबर में बुला सकती है।
