केर्न इंडिया को 10948 करोड़ रु का घाटा

जनवरी-मार्च तिमाही में केर्न इंडिया को 11673.8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

अपडेटेड Apr 23, 2016 पर 11:02 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया को 10948 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया को 240.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया की आय 35.9 फीसदी घटकर 1716.8 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया की आय 2677.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा 788 करोड़ रुपये से घटकर 498 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा मार्जिन 29.4 फीसदी से घटकर 29 फीसदी रहा है।

    जनवरी-मार्च तिमाही में केर्न इंडिया को 11673.8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में केर्न इंडिया की अन्य आय 357.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 650.2 करोड़ रुपये रही है।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया को 108.2 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया को 168.3 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ था। केर्न इंडिया ने 3 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।