केर्न इंडिया के नतीजे बेहतर आए हैं। तिमाही दर तिमाही कंपनी का प्रदर्शन सभी पैमाने पर अच्छा रहा है। तिमाही आधार पर कंपनी को वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में 564 करोड़ घाटे के मुकाबले 360 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटिड मुनाफा हुआ है।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में केर्न इंडिया की कंसोलिडेटिड आय 1717 करोड़ रुपये से 9.8 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए 1885 करोड़ रुपये हो गई है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा 537 करोड़ रुपये से बढ़कर 793 करोड़ रुपये रहा है। वहीं तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का मार्जिन 31.3 फीसदी से बढ़कर 42.1 फीसदी रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।