केन फिन होम्स के मुनाफे में 55.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केन फिन होम्स का मुनाफा 55.4 फीसदी बढ़कर 55 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 18, 2016 पर 3:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केन फिन होम्स का मुनाफा 55.4 फीसदी बढ़कर 55 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में केन फिन होम्स का मुनाफा 35.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केन फिन होम्स की कुल आय 26.2 फीसदी बढ़कर 332.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में केन फिन होम्स की कुल आय 263.4 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में केन फिन होम्स का ग्रॉस एनपीए 0.24 फीसदी से मामूली बढ़कर 0.25 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में केन फिन होम्स का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.39 फीसदी से बढ़कर 3.44 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में केन फिन होम्स का एयूएम 28.8 फीसदी बढ़कर 11980 करोड़ रुपये हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।