केनरा बैंक का मुनाफा 87% घटा, आय 6.4% घटी

तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 87 फीसदी घटकर 85 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Feb 12, 2016 पर 3:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 87 फीसदी घटकर 85 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा  656 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 6.4 फीसदी घटकर 2226.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 2380.5 करोड़ रुपये रही था।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए 2.9 फीसदी से बढ़कर 3.9 फीसदी हो गया है। जबकि तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.2 फीसदी से बढ़कर 5.8 फीसदी हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।