वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 52.2 फीसदी घटकर 229 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 479 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 52.2 फीसदी घटकर 229 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 479 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 8.3 फीसदी घटकर 2307.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 2516.6 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 9.4 फीसदी से बढ़कर 9.71 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए 6.42 फीसदी से बढ़कर 6.69 फीसदी रहा है।
रुपये में केनरा बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आाधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 31638 करोड़ रुपये से बढ़कर 32334 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर केनरा बैंक का नेट एनपीए 20833 करोड़ रुपये से बढ़कर 21494 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में केनरा बैंक की प्रोविजनिंग 6331.5 करोड़ रुपये से घटकर 1493 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 1360 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।