वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 32 फीसदी घटकर 357 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 528.86 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 32 फीसदी घटकर 357 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 528.86 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 7 फीसदी घटकर 2442 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 2646.5 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 9.71 फीसदी से बढ़कर 9.82 फीसदी रहा है। हालांकि तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए बिना बदलाव के 6.69 फीसदी ही रहा है।
रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 32334 करोड़ रुपये से बढ़कर 33315 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए 21494 करोड़ रुपये से बढ़कर 21887 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में केनरा बैंक की प्रोविजनिंग 1493 करोड़ रुपये से बढ़कर 1586 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।